ब्रेकिंग
ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦बिहार के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर... जहां नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, जानें कहां-कहां हैं मां के दरबार✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦बिहार के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर... जहां नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, जानें कहां-कहां हैं मां के दरबार

हत्या या आत्महत्या? होटल में काम करने वाले झारखंड के युवक का फंदे से लटका मिला शव

बिहार के मोतिहारी में शिकारगंज थाना क्षेत्र के भारत मीट हाउस में काम करने वाले झारखंड निवासी 26 वर्षीय मुकेश कुमार का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मोबाइल फोन और होटल के सीसीटीवी की हार्ड डिस्क जब्त कर ली है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मोतिहारी के शिकारगंज थाना क्षेत्र में एक होटल में काम करने वाले 26 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। घटना ढाका-मोतिहारी मुख्य पथ पर रूपहारा नहर चौक के पास स्थित भारत मीट हाउस की है। 



मृतक की पहचान झारखंड के गिरिडीह निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। वह पिछले कई महीनों से होटल में काम कर रहा था। जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर शिकारगंज थानाध्यक्ष गोपाल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा बंद होने पर उसे तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। 



पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। 



पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन और होटल के सीसीटीवी की हार्ड डिस्क जब्त कर ली है। साथ ही होटल के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता