ब्रेकिंग
कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे

मोतिहारी में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, हरसिद्धि से 3 शातिर गिरफ्तार

मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर दुदही गांव में छापेमारी कर पुलिस ने आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विभिन्न राज्यों के लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाते थे।


मोतिहारी जिले के हरसिद्धि थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सक्रिय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दुदही गांव में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की कुमार, गुड्डू कुमार और प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।


प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी साइबर फ्रॉड के जरिए विभिन्न राज्यों के लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने साइबर अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। हरसिद्धि थाना पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।


टैग्स