ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश नेपाल से अरेस्ट, Top10 अपराधियों की लिस्ट में है शुमार

Bihar Crime News: बिहार की मोतिहारी पुलिस ने नेपाल में छापेमारी कर 50 हजार के इनामी बदमाश मुन्ना पांडेय को गिरफ्तार किया है। मुन्ना पांडेय अपनी पहचान बदलकर नेपाल में रह रहा था।

crime news
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस ने पूर्वी चंपारण जिले के टॉप 10 अपराधी मुन्ना पांडेय को नेपाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बदमाश को अरेस्ट किया है।


दरअसल, पूर्वी चंपारण जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल मुन्ना पांडेय लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि वह नेपाल में छिपा हुआ है। जिसके बाद अरेराज सर्किल इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम नेपाल में अपनी पहचान बदलकर रह रहे आधा दर्जन कांडों के कुख्यात अपराधी मुन्ना पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। 


अरेराज के एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि जिले का टॉप टेन अपराधी और 50 हजार का इनामी मुन्ना पांडेय को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि मुन्ना पांडेय अपनी पहचान बदलकर नेपाल में रह रहा था। पुलिस ने नई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए उसे नेपाल से गिरफ्तार कर लिया और उसे मोतिहारी ले आई है।