ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

मोतिहारी : बाइक की डिक्की से चोरों ने लाखों के जेवर उड़ाए, सीसीटीवी में कैद हुई वरदात

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण में इन दिनों लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। हर दिन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। श

मोतिहारी : बाइक की डिक्की से चोरों ने लाखों के जेवर उड़ाए, सीसीटीवी में कैद हुई वरदात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण में इन दिनों लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। हर दिन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। शातिर चोर कहीं भी चोरी की घटना को अंजाम देकर चलते बनते हैं। ताजा मामला पकड़ीदयाल अनुमंडल मुख्यालय का है, जहां चोरों ने लाखों रूपए की संपत्ति चोरी कर ली।


जानकारी के मुताबिक चोरों ने पकड़ीदयाल अनुमंडल मुख्यालय स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक को अपना निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे के करीब दुकान के मालिक विनोद कुमार दुकान खोलने के लिए पहुंचे। उन्होंने दुकान के पास लगी गंदगी को साथ करने के लिए अपनी बाइक को बगल में खड़ी कर दी और जब दुकानदार साफ सफाई कर रहा था इसी दौरान चोरों ने बाइक की डिक्की में को खोलकर साढ़े तीन लाख रूपए के आभूषण चुराकर फरार हो गए। हालांकि इस दौरान चोरी का वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।


इधर, दिनदहाड़े हुई चोरी की इस वारदात के बाद आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फिलाहल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है और चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rajiv Ranjan

FirstBihar संवाददाता