ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

मनी लाउंड्रिंग मामले में IAS पूजा सिंघल गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद ED ने की कार्रवाई

RANCHI: आय से अधिक संपत्ति मामले में झारखंड की महिला IAS अधिकारी पूजा सिंघल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की सुबह पूजा सिंघल ईडी दफ्तर पहुंची थी जहां ईडी के अधिकारियों ने उ

मनी लाउंड्रिंग मामले में IAS पूजा सिंघल गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद ED ने की कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: आय से अधिक संपत्ति मामले में झारखंड की महिला IAS अधिकारी पूजा सिंघल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की सुबह पूजा सिंघल ईडी दफ्तर पहुंची थी जहां ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। आय से अधिक संपत्ति मामले से लेकर मनरेगा घोटाले में उनकी भूमिका के संबंध में पूछताछ की गयी। 


वही बैंक खाते में जमा राशि से संबंधित सवाल भी किए गये। इससे पहले मंगलवार को भी पूजा सिंघल से ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की थी। ईडी की टीम ने पहले पूजा सिंघल के चार्टड अकाउंटेंड सुमन सिंह को गिरफ्तार किया उसके बाद आज पूछताछ के बाद पूजा सिंघल को भी गिरफ्तार किया गया। सुमन सिंह को फिलहाल पांच दिनों के लिए रिमांड पर लिया गया है।


बता दें 2000 बैच की महिला आईएएस पूजा सिंघल झारखंड में खान सचिव के पद पर हैं। सुमन कुमार चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और पूजा सिंघल व उसके पति का काम देखा करता था। सुमन कुमार के घर से 19 करोड़ से अधिक कैश जब्त किये गये थे। जिसके बाद उसे ई़डी ने गिरफ्तार कर लिया। आय से अधिक मामले में बुधवार को दूसरी गिरफ्तारी हुई। आईएएस पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा से लगातार पूछताछ की गयी। जिसके बाद ईडी ने पूजा सिंघल को गिरफ्तार कर लिया।  

टैग्स