ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

मोकामा में गैंगवार, कुख्यात के बेटे का मर्डर, दो की हालत गंभीर

PATNA : मोकामा के कंहायपुर में गैंगवार में कुख्यात महेश यादव के बेटे बुल्लू कुमार का मर्डर कर दिया गया. घटना रविवार की शाम 5:30 बजे की है जहां आपसी वर्चस्वमें दो गुटों में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक क

मोकामा में गैंगवार, कुख्यात के बेटे का मर्डर, दो की हालत गंभीर
Anamika
2 मिनट

PATNA : मोकामा के कंहायपुर में गैंगवार में कुख्यात महेश यादव के बेटे बुल्लू कुमार का मर्डर कर दिया गया. घटना रविवार की शाम 5:30 बजे की है जहां आपसी वर्चस्वमें दो गुटों में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए. 

बताया जा रहा है कि श्यामसुंदर गिरोह और महेश गिरोह पुरानी अदावत को लेकर भिड़ गए, दोनों तरफ से और फायरिंग की जाने लगी जिसमें बुल्लू की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना में श्यामसुंदर गिरोह के भी दो सदस्य सागर यादव और राजन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. 

बताया जा रहा है कि कुख्यात श्याम सुंदर की मौत के बाद उसका बेटा नीतीश यादव गिरोह का कमान संभाल रहा .है घटना के वक्त कुख्यात महेश अपने घर के पास बैठा था.तभी नीतीश ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर महेश के घर पर धावा बोल दिया. दोनों तरफ से अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें मौके पर ही कुख्यात महेश के बेटे की मौत हो गई. गैंगवार की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सभी अपराधी फरार हो गए थे. गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है. पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.