ब्रेकिंग
नाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाPM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानिए क्या है नया अपडेटनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाPM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानिए क्या है नया अपडेट

मोकामा में DJ पर डांस के दौरान भारी बवाल, विवाद के बाद मारपीट और फायरिंग; मजदूर को लगी गोली

Bihar Crime News: मोकामा के केवटी गांव में डीजे डांस को लेकर विवाद के बाद फायरिंग में गोली लगने से एक मजदूर घायल हो गया. तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात की गई है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पटना के मोकामा टाल क्षेत्र के सम्यागढ़ थाना अंतर्गत केवटी गांव में गुरुवार शाम डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और फायरिंग तक की नौबत आ गई। इस घटना में एक मजदूर गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6:30 बजे शादी समारोह के दौरान ग्राम देवता की पूजा के अवसर पर महिलाएं और पुरुष डीजे पर नृत्य कर रहे थे। इसी दौरान 8–10 बाहरी युवक भीड़ में घुसकर महिलाओं के साथ डांस करने लगे, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिलाओं ने पहले आपत्ति जताई, जिसके बाद पुरुषों ने भी विरोध किया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और बाहरी युवक मौके से भाग निकले। बताया जाता है कि कुछ ही देर बाद वही युवक लाठी-डंडे और हथियारों के साथ वापस लौटे और अपने साथ 20–30 अन्य लोगों को भी बुला लिया। इसके बाद भीड़ पर हमला कर दिया गया।


इसी दौरान फायरिंग शुरू हो गई, जिससे गांव में भगदड़ मच गई। करीब 5–10 राउंड फायरिंग की बात सामने आ रही है। पुलिस ने भी 5–6 राउंड फायरिंग की पुष्टि की है। इस फायरिंग में वार्ड संख्या-11 निवासी रामेसर महतो के पुत्र मौली महतो के जांघ में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना की सूचना मिलते ही सम्यागढ़, घोसवरी और मोकामा थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्णा भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट- कुंदन किशोर, बाढ़

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता