ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

मॉडल पत्नी शराब में मिलाकर पति को देती थी ड्रग्स, बाथरूम में लटका मिला पति का शव

DESK : मध्य प्रदेश के रहने वाले एक युवक का संदिग्ध हालत में शव उसी के फ्लैट में मिला है. मामला कर्नाटक के बेंगलुरु से सामने आया है ,जहां युवक के मॉडल पत्नी पर आरोप लगाया गया है कि वह शराब में ड्रग्

मॉडल पत्नी शराब में मिलाकर पति को देती थी ड्रग्स, बाथरूम में लटका मिला पति का शव
Anamika
2 मिनट

DESK : मध्य प्रदेश के रहने वाले एक युवक का संदिग्ध हालत में शव उसी के फ्लैट में मिला है. मामला कर्नाटक के बेंगलुरु से सामने आया है ,जहां युवक के मॉडल पत्नी पर आरोप लगाया गया है कि वह शराब में ड्रग्स मिलाकर अपने पति को देती थी.

मृतक के पिता ने बताया कि चार गांव निवासी दिनेश मीणा उनका बेटा 2014 से एलएनसीटी कॉलेज, भोपाल में इंजीनियर का छात्र था और पत्नी शिवानी गोयल के साथ वर्ष 2019 में भोपाल से बेंगलुरु में नौकरी करने का कहकर गया था.  पत्नी शिवानी गोयल और उसकी सहेली साक्षी के अलावा जिस कंपनी में उनका बेटा प्राइवेट काम किया करता था, उसके बॉस राजीव गुप्ता के द्वारा डराया धमकाया गया. साथ ही ड्रग्स एवं शराब का आदी बनाया गया.

ये सारी बातें   दिनेश की मौत से पहले दिनेश ने अपनी बहन से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात कर बताया था कि शिवानी गोयल और उसके साथी उसे ड्रग्स देते हैं. जिसके बाद उन्हें सूचना मिली कि बेंगलुरू में फ्लैट के अंदर बाथरूम में दिनेश का शव शॉवर से लटका मिला. परिजनों का आरोप है कि जब वह बेंगलुरू दिनेश के शव को लेने पहुंचे थे, उस समय बेंगलुरू पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और मौके पर उसकी पत्नी शिवानी गोयल और जिस कंपनी में वह कार्य किया करता था, उसका मैनेजर और उसके अन्य दोस्त भी नहीं थे जबकि दिनेश की पत्नी ने ही अपने मोबाइल नंबर से फोन करके दिनेश की बहन बबली को सूचना दी थी कि उनके भाई ने बाथरूम में जाकर बाथरूम का दरवाजा बंद कर लिया है और वह बाहर नहीं निकल रहे हैं. पिता ने अब रायसेन जिले के  बरेली  थाने में मामला दर्ज कराया है.