ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

मोबाइल को लेकर दोस्त ने किया जानलेवा हमला, गला रेतकर मारने की हुई कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

SASARAM: बड़ी खबर इस वक्त की सासाराम से आ रही है। सासाराम के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ताराचंडी के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक युवक की गर्दन रेतकर

मोबाइल को लेकर दोस्त ने किया जानलेवा हमला, गला रेतकर मारने की हुई कोशिश, दो आरोपी  गिरफ्तार, एक फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: बड़ी खबर इस वक्त की सासाराम से आ रही है। सासाराम के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ताराचंडी के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक युवक की गर्दन रेतकर हत्या करने की कोशिश की गई। बताया जाता है कि घायल अभिषेक चंद्रवंशी डेहरी ऑन सोन के बाबूगंज मोहल्ले का रहने वाला है। 


अपने दोस्तों के साथ अभिषेक ताराचंडी घूमने आया था। बाद में दोस्तों के बीच ही विवाद हो गया। जिसके बाद तीन दोस्तों ने मिलकर अभिषेक की गर्दन रेतने की कोशिश की। बाद में चीख-पुकार होने पर स्थानीय लोग जुटे जिसके बाद किसी तरह उसकी जान बची। 


आरोपी की पहचान यासीन, आशिफ खान और संजू खान के रूप में की गयी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संजू खान और आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है जबकि आशिफ खान मौके से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


गिरफ्त में आए संजू खान ने बताया कि मोबाइल के लेन-देन को लेकर दोस्तों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की बात हत्या तक पहुंच गयी। घायल अभिषेक का इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें