ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

मोबाइल को लेकर भांजा ने मामा को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; 3 महीने पहले हुई थी शादी

KHAGARIA : बिहार के खगड़िया जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां महज एक छोटे से मोबाइल विवाद में भांजे ने मामा की ही गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक बीरबल की 3 महीने पहल

मोबाइल को लेकर भांजा ने मामा को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; 3 महीने पहले हुई थी शादी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KHAGARIA : बिहार के खगड़िया जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां महज एक छोटे से मोबाइल विवाद में भांजे ने मामा की ही गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक बीरबल की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। यहां आरोपी भांजे ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर अपने मामा बीरबल कुमार पर ताबड़तोड़ दो गोलियां मारी। जिससे 25 साल के बीरबल कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बीरबल बाइक पर सवार होकर खुद के घाव मधेपुरा जिले के आलमनगर थानान्तर्गत भंवरपुर बासा गांव से अपने ससुराल खगड़िया जिले के बेलदौर थानान्तर्गत नारदपुर गांव आ रहा था।इसी दौरान पूर्व से घात लगाए भांजे और उसके साथियों ने उसपर दनादन गोलियां बरसा दी है। उसके बाद  बेलदौर थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 


वहीं, शव का पोस्टमार्टम कराने बुधवार को सदर अस्पताल आए मृतक के चाचा मंटू मंडल ने बताया कि बीरबल कुमार का अपने भांजे से मोबाइल को लेकर विवाद था। आरोपी भांजे ने देख लेने की मामा बीरबल को धमकी दी थी। भांजा का घर बेलदौर थाना क्षेत्र में ही महुआ बाजार में बताया जा रहा है। तीन महीने पहले बीरबल की शादी हुई थी। घटना के बाद से पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।


इधर,इस मामले में  थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। और हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही हम इस मामले में एक्शन लेंगे और आरोपियों को अरेस्ट करेंगे। जो भी दोषी होगा उसे सजा जरूर मिलेगी।