ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

मोबाइल चोरी करने पर नाबालिक को दी तालिबानी सजा: भीड़ ने कपड़े उतार कर बेरहमी से पीटा, दरिंदगी का वीडियो वायरल

JAMUI: जमुई में मोबाइल चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक नाबालिग बच्चे के साथ हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया। 10 से 15 लोगों ने पहले तो नाबालिग लड़के के कपड़े उतरवाए और ब

मोबाइल चोरी करने पर नाबालिक को दी तालिबानी सजा: भीड़ ने कपड़े उतार कर बेरहमी से पीटा, दरिंदगी का वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JAMUI: जमुई में मोबाइल चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक नाबालिग बच्चे के साथ हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया। 10 से 15 लोगों ने पहले तो नाबालिग लड़के के कपड़े उतरवाए और बाद में उसे नंगा कर बेरहमी से पीटा। इससे भी जी नहीं भरा तो पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दरिंगगी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, जमुई में मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर एक नाबालिग को नग्न कर पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों के द्वारा इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल वायरल कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित बच्चे के परिजनों द्वारा मामले की जानकारी चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर दी। इधर, परिजनों ने इस मामले की लिखित जानकारी जमुई थाना पुलिस को भी दी है। घटना बीते बुधवार का बताया जा रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।


वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि कैसे 10 से 15 लोग नाबालिग बच्चे का कपड़ा उतरवा कर उसे बेरहमी से पीट रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक महीने पूर्व एक मोबाइल की चोरी हुई थी। इस मामले में नाबालिग को नंगा कर पीटा गया है। इसके साथ गलत हरकतें भी की गई। सभी आजाद नगर और महिसोढ़ी मोहल्ले के रहने वाले हैं। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।


इस मामले में सहायक निदेशक जिला सामाजिक इकाई के पदाधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि यह मामला चाइल्ड हेल्प लाइन के 1098 नंबर पर परिजन के द्वारा मामला दर्ज कराया गया है। इसकी जांच करवाई जा रही है। मामला महिसौढी चौक के पास का है। 11 साल के नाबालिक बच्चे के साथ नग्न करते हुए मारपीट किया गया है। सदर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। आवेदन दिए जाने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता