ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

मोबाइल छीनते ही बदमाशों से भिड़ गई लड़की, काफी दूर तक बाइक सवार को खदेड़ा, बहादूर सीमा को एसपी करेंगे सम्मानित

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। हत्या, अपहरण, लूट और छिनतई जैसी घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक का है जहां बाइक स

मोबाइल छीनते ही बदमाशों से भिड़ गई लड़की, काफी दूर तक बाइक सवार को खदेड़ा, बहादूर सीमा को एसपी करेंगे सम्मानित
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। हत्या, अपहरण, लूट और छिनतई जैसी घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक का है जहां बाइक सवार अपराधियों ने मॉल में काम करने वाली लड़की से मोबाइल लूट लिया। जिसके बाद लड़की बाइक सवार बदमाशों को खदेड़ने लगी। 


जब लड़की ने बाइक सवार अपराधियों को पकड़ना चाहा तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी गयी। इसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और बाइक सवार का पीछा करने लगी। बाइक सवार को काफी दूर तक खदेड़ दिया। बदमाशों को लगने लगा कि अब वे पकड़े जाएंगे तो बाइक की स्पीड बढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। बाइक सवार को खदेड़ने का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। जो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। 


जिस लड़की का मोबाइल छिना गया उसकी पहचान नगर थाना क्षेत्र के हर्रख निवासी उमाशंकर की बेटी सीमा कुमारी के रुप में हुई है। जो दीपशिखा रोड स्थित एक मॉल में काम करती है। शुक्रवार की रात के तकरीबन 8:30 बजे हुआ काम खत्म होने के बाद वापस अपने घर जा रही थी इसी क्रम में एक ही बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसका पीछा किया और मोबाइल को झपट लिया। मोबाइल बचाने के लिए लड़की बाइक सवार अपराधियों के पीछे काफी दूर तक भी घिसटती रही। 


तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह बाइक सवार अपराधियों ने उक्त घटना को अंजाम दिया है तथा लड़की काफी दूर तक अपराधियों के पीछे भागती रही। अंत में अपराधियों ने लड़की की पिटाई कर दी और मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए। अपराधियों की सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । पीड़ित सीमा कुमारी ने आरोप लगाया है कि वहां पुलिस की गाड़ी भी खड़ी थी लेकिन पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने का प्रयास नहीं किया। जब अपराधी मौके से फरार हो गए तब पुलिस उससे पूछताछ करने पहुंच गये। सीमा ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ नगर थाने में लिखित शिकायत की है। 


इस पूरे मामले संज्ञान में आते हैं एसपी योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर टाउन थाना के पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है कि एक बहादुर लड़की बदमाशों से जुझ रही है। जो काबिले तारिफ है। इसलिए सीमा कुमारी को इस बहादूरी के लिए सम्मानित किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता