ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

MLC के घर के बाहर मारी गोली, बेखौफ अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

SITAMARHI : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. इस वक्त एक बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर के घर के ताबड़तोड़ फा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. इस वक्त एक बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर के घर के ताबड़तोड़ फायरिंग की है. बदमाशों ने एक वकील को गोली मार दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना इलाके की है. जहां बेखौफ अपराधियों ने विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर के घर के बाहर गोलीबारी की है. बदमाशों ने एक वकील को निशाना बनाया है. उन्होंने एक वकील को गोली मार दी है. जिसकी पहचान मनी झा के रूप में की गई है, जो सीतामढ़ी व्यवहार न्यायालय में  प्रैक्टिस करते हैं.


गोली लगने के कारण अधिवक्ता मनी झा गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. वारदात की सूचना मिलते ही दौरान मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. डुमरा थानध्यक्ष के मुताबिक मामले की तफ्तीश जारी है. जल्द ही अपराधियों को अरेस्ट कर लिया जायेगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता