ब्रेकिंग
Anant Singh News: न किसी को मिली थार, न बाइक और न स्कूटी! अनंत सिंह की घुड़दौड़ में फाइनल मुकाबला नहीं होने की पूरी कहानी जानिए✦Bihar News: सात फेरे के बाद सलामी के रुपयों ने बिगाड़ दिया खेल! नोट नहीं गिन पाया दूल्हा तो दुल्हन ने कहा- ससुराल नहीं जाएंगे, बिना दुल्हन लौटी बारात✦संसद से परिसीमन बिल पास होते ही होगा आयोग का गठन, समिति में अध्यक्ष समेत होंगे तीन सदस्य✦Bihar News : छह साल के मासूम की मौत के बाद अररिया में भड़का ऐसा गुस्सा, पुलिस पर पथराव और डायल 112 समेत 3 गाड़ियां फूंकीं✦BIHAR NEWS : 816 सीटों वाली होगी लोकसभा! 33% महिला आरक्षण पर मोदी सरकार का नया मास्टरप्लान, 131वें बिल की हार से लिया सबक?✦Anant Singh News: न किसी को मिली थार, न बाइक और न स्कूटी! अनंत सिंह की घुड़दौड़ में फाइनल मुकाबला नहीं होने की पूरी कहानी जानिए✦Bihar News: सात फेरे के बाद सलामी के रुपयों ने बिगाड़ दिया खेल! नोट नहीं गिन पाया दूल्हा तो दुल्हन ने कहा- ससुराल नहीं जाएंगे, बिना दुल्हन लौटी बारात✦संसद से परिसीमन बिल पास होते ही होगा आयोग का गठन, समिति में अध्यक्ष समेत होंगे तीन सदस्य✦Bihar News : छह साल के मासूम की मौत के बाद अररिया में भड़का ऐसा गुस्सा, पुलिस पर पथराव और डायल 112 समेत 3 गाड़ियां फूंकीं✦BIHAR NEWS : 816 सीटों वाली होगी लोकसभा! 33% महिला आरक्षण पर मोदी सरकार का नया मास्टरप्लान, 131वें बिल की हार से लिया सबक?

मेंटोर वाटिका कोचिंग सेंटर में फायरिंग: पिस्टल लेकर पहुंचा था 10वीं का छात्र, क्लास खत्म होते ही कर दिया फायर; गोली लगने से छात्रा घायल

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में स्कूली छात्र हथियारों से खिलौनों की तरह खेल रहे हैं। यहां एक निजी कोचिंग संस्थान में एक छात्र लोडेड पिस्टल लेकर पहुंच गया और मजाक-मजाक में एक छात्रा को

मेंटोर वाटिका कोचिंग सेंटर में फायरिंग: पिस्टल लेकर पहुंचा था 10वीं का छात्र, क्लास खत्म होते ही कर दिया फायर; गोली लगने से छात्रा घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में स्कूली छात्र हथियारों से खिलौनों की तरह खेल रहे हैं। यहां एक निजी कोचिंग संस्थान में एक छात्र लोडेड पिस्टल लेकर पहुंच गया और मजाक-मजाक में एक छात्रा को गोली मार दी। छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सकरा थाना क्षेत्र के सुस्ता चौक पुरानी सब्जी मंडी स्थित मेंटोर वाटिका कोचिंग सेंटर की है।


जानकारी के मुताबिक, मेंटोर वाटिका कोचिंग सेंटर में दसवीं कक्षा की पढ़ाई चल रही थी। कक्षा का ही एक छात्र घर से लोडेड पिस्टल लेकर पहुंच गया था। जैसे ही क्लास खत्म हुई और बच्चे जाने की तैयारी में थे, तभी हंसी मजाक में छात्र ने अपने बैग से पिस्टल निकाल लिया और गोली चला दी। गोली वहां मौजूद छात्रा को लग गई और छात्रा बेहोश होकर गिर गई।


इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। कोचिंग के अन्य बच्चे जान बचाकर भागने लगे। छात्रा को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली छात्रा के कमर के पास लगी है। छात्रा ने बताया कि जिस लड़के ने गोली मारी वह उसके गांव का ही रहने वाला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 


पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कोचिंग संस्थान के छात्र के पास पिस्टल कहां से आया। सकरा थाना के थानेदार राजू कुमार पाल ने बताया कि घटना के बाद आरोपित छात्र फरार हो गया है। पुलिस की टीम कार्रवाई में जुटी है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता