ब्रेकिंग
मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास

बिहार: मेला देखकर लौट रही नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप, दो मनचलों ने किया गंदा काम

BEGUSARAI: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला बेगूसराय में एक बार फिर सामने आया है। मेला देखकर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ दो बदमाशों ने दुष्कर्म की घटना को अंज

बिहार: मेला देखकर लौट रही नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप, दो मनचलों ने किया गंदा काम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला बेगूसराय में एक बार फिर सामने आया है। मेला देखकर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ दो बदमाशों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी ड्राइवर डब्लू को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।


बताया जाता है कि मंगलवार की रात लड़की गांव से ही काली पूजा देखकर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में चीकू कुमार ने उसे रोका और सुनसान जगह पर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया वही दूसरा लड़के डब्लू ने टेंपो पर ले जाकर मुंह काला किया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है और घटना की सभी बिंदुओं की जांच में जुटी है।


पुलिस ने पीड़िता और गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां दोनों का मेडिकल जांच कराया गया। हालांकि  गिरफ्तार आरोपी डब्लू कुमार ने बताया कि इससे पहले चार लड़कों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है और उसने पीड़िता को घर तक छोड़ा है। आरोपी खुद को मेला समिति का सदस्य बता रहा है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।


इधर घटना के संबंध में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि 14 नवंबर की शाम 5:00 बजे सनहा पुरवारी में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। सूचना मिलते ही बलिया डीएसपी विनय कुमार राय के नेतृत्व में साहेबपुर कमल थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ,बलिया थानाध्यक्ष घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। 


वहीं पीड़िता के परिजनों ने बताया है कि बीती रात सनहा परोड़ा के रहने वाले कार्तिक सिंह का पुत्र चीकू सिंह और नेपाली महाराज का पुत्र डब्लू कुमार द्वारा बहला फुसलाकर गंदा काम किया गया है। उक्त मामले को लेकर के पोक्सो एक्ट एवं अन्य धाराओं में प्राथमिक की दर्ज कर बच्ची को मेडिकल जांच कराया गया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध  चार्ज शीट एवं स्पीडी ट्रायल के माध्यम से आरोपी को स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। वहीं दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता