ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

8 लाख रुपए में घर लाया दुल्हन...दूध में मिलाई नींद की गोली और शादी के 10वें दिन जेवर-कैश लेकर हो गई फरार

Meerut News: मेरठ में एक लुटेरी दुल्हन शादी के 10 दिन बाद जेवर और कैश लेकर फरार हो गई। पति का आरोप है कि एक बिचौलिए ने 8 लाख रुपये में उसकी शादी कराई थी।

Meerut News
सांकेतिक तस्वीर
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक लुटेरी दुल्हन शादी के 10वें दिन फरार हो गई। लुटेरी दुल्हन जेवर और कैश लेकर चंपत हो गई। पति ने आरोप लगाया है कि  एक बिचौलिए ने 8 लाख रुपए में उसकी शादी करवाई थी। घटना मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव की है।


इस मामले में जोगेंद्र नाम के व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की है। उसने बताया कि 26 जनवरी को दौराला थाना क्षेत्र का रहने वाला मदनपाल नाम का व्यक्ति आया, जो शादी कराने का काम करता है। मदनपाल के साथ सुनील और शिवम नाम के दो और लोग भी थे। सुनील ने बताया कि उसके भाई की एक लड़की है, जिसका नाम लक्ष्मी है, और वह जोगेंद्र की शादी उससे करवा देगा। लड़की की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और अगर जोगेंद्र शादी का खर्चा 8 लाख रुपए देगा तो वह शादी करवा देगा। जोगेंद्र ने शादी के लिए 8 लाख रुपए दे दिए।


8 फरवरी को जोगेंद्र और लक्ष्मी की शादी हो गई। 18 फरवरी को मदनपाल, सुनील और शिवम लक्ष्मी से मिलने घर आए। तीनों ने लक्ष्मी के साथ मिलकर जोगेंद्र और उसके परिवार को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया। अगले दिन सुबह  जब जोगेंद्र और उसका परिवार उठा, तो मदनपाल, लक्ष्मी, सुनील और शिवम सभी गायब थे। घर में सोने-चांदी के जेवर और 60,000 रुपए भी गायब थे।


जोगेंद्र का कहना है कि जब वह अपनी ससुराल गया और अपना सामान और पैसे मांगे, तो उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई साथ ही उसकी पत्नी लक्ष्मी ने भी उसके साथ आने से मना कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता