ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव-DGP और भोजपुर SP से मांगी रिपोर्टबीच सड़क पर लेटकर सिगरेट पी रही लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में धुत होकर किया हंगामा Bihar Education News: शिक्षा विभाग के छह DEO-DPO के खिलाफ एक्शन, एक डीपीओ को बर्खास्त करने की अनुशंसा...कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती: नौकरी के साथ-साथ राजू ने की तैयारी, रेलवे कर्मचारी से बन गया DSPभरत तिवारी एनकाउंटर मामले में नया मोड़, इलाज करने वाले डॉक्टर का बड़ा बयान आया सामनेभरत तिवारी एनकाउंटर मामले का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव-DGP और भोजपुर SP से मांगी रिपोर्टबीच सड़क पर लेटकर सिगरेट पी रही लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में धुत होकर किया हंगामा Bihar Education News: शिक्षा विभाग के छह DEO-DPO के खिलाफ एक्शन, एक डीपीओ को बर्खास्त करने की अनुशंसा...कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती: नौकरी के साथ-साथ राजू ने की तैयारी, रेलवे कर्मचारी से बन गया DSPभरत तिवारी एनकाउंटर मामले में नया मोड़, इलाज करने वाले डॉक्टर का बड़ा बयान आया सामने

मस्जिद में महापाप! नाबालिग लड़की को महीनों से हवस का शिकार बना रहा था मौलाना, प्रेग्नेंट हुई तो सामने आया मामला; पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

SAHARSA: सहरसा के एक मस्जिद में महापाप हुआ है। मस्जिद में पढ़ने के लिए जाने वाली नाबालिग लड़की को मौलाना ने हवस का शिकार बनाया है। पिछले कई महीनों से मौलाना लड़की के साथ रेप क

मस्जिद में महापाप! नाबालिग लड़की को महीनों से हवस का शिकार बना रहा था मौलाना, प्रेग्नेंट हुई तो सामने आया मामला; पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा के एक मस्जिद में महापाप हुआ है। मस्जिद में पढ़ने के लिए जाने वाली नाबालिग लड़की को मौलाना ने हवस का शिकार बनाया है। पिछले कई महीनों से मौलाना लड़की के साथ रेप कर रहा था और उसे मुंह बंद रखने की हिदायत दे रखी थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सदर थाना क्षेत्र की है।


दरअसल, पीड़ित 13 वर्षीय नाबालिग लड़की अपनी नानी के घर रहती थी। उसकी मां दिल्ली में रहकर काम करती है। नानी के यहां रहने के दौरान पीड़िता गांव के ही मस्जिद में पढाई करने जाती थी। इसी बीच मस्जिद के मौलाना ने उसे अपने झांसे में ले लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। एक बार दुष्कर्म करने के बाद यह रोज का मामला बन गया। लड़की जब भी पढने के लिए मस्जिद में जाती मौलाना उसे अपनी हवस का शिकार बनाता था।


आरोपी ने पीड़िता को हिदायत दे रखी थी कि अगर उसने अपना मुंह खोला तो अंजाम बुरा होगा। पिछले तीन महीने से मौलाना लड़की को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। इसी बीच एक दिन लड़की की तबीयत बिगड़ गई और परिजन इलाज के लिए उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां जांच के दौरान यह बात सामने आई की लड़की गर्भवती है। यह जानकारी मिलने के बाद परिजनों के पैरों तले की जमीन खीसक गई। बच्ची के पेट में बच्चे की मौत हो गई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने लड़की का ऑपरेशन किया।


मामला सामने आने के बाद बीते 7 अक्टूबर को आरोपी का पिता कुछ लोगों के साथ पीड़िता की मां से मिला। इस दौरान मामले को रफादफा करने के लिए उसने 10 हजार रुपए देने की बात कही और लड़की की शादी में मदद करने का भरोसा दिलाया। जब पीड़िता की मां नहीं मानी तो आरोपी के पिता और उसके साथियों ने गांव से मां-बेटी को भगा देने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे और थाने में मामला दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। 


मस्जिद में महापाप! नाबालिग लड़की को महीनों से हवस का शिकार बना रहा था मौलाना, प्रेग्नेंट हुई तो सामने आया मामला; पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता