ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी की मौत; बढ़ सकती है मृतकों की संख्या✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी की मौत; बढ़ सकती है मृतकों की संख्या✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत

मंत्री तेजप्रताप के करीबी मिशाल सिन्हा पर महिला ने लगाये गंभीर आरोप: जबरन शादी के लिए दवाब बनाया, जान मारने की धमकी दी और टार्चर किया

PATNA: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बेटे मंत्री तेजप्रताप यादव के बेहद करीबी व्यक्ति पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाये हैं. पीड़ित महिला खुद एक पत्रकार है. उसने आरोप लगाया

मंत्री तेजप्रताप के करीबी मिशाल सिन्हा पर महिला ने लगाये गंभीर आरोप: जबरन शादी के लिए दवाब बनाया, जान मारने की धमकी दी और टार्चर किया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बेटे मंत्री तेजप्रताप यादव के बेहद करीबी व्यक्ति पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाये हैं. पीड़ित महिला खुद एक पत्रकार है. उसने आरोप लगाया है कि मंत्री के करीबी ने जबरन शादी के लिए दवाब बनाया, टार्चर किया और गलत वीडियो वायरल कर दिया. महिला की शिकायत पर मंत्री के करीबी मिशाल सिन्हा उर्फ मग्गू के खिलाफ के केस दर्ज कर लिया गया है. 


पटना के एक निजी चैनल में काम करने वाली महिला रिपोर्टर ने पुलिस में लिखित शिकायत दी है. पुलिस के समक्ष किये गये शिकायत में युवती ने कहा है कि मंत्री तेजप्रताप यादव के करीबी मिशाल सिन्हा उर्फ मग्गू ने मेरे सामने शादी का प्रस्ताव रखा. लेकिन जब मैंने उससे मना कर दिया तो देर रात मेरे घर के बाहर पहुंच कर हंगामा किया. मिशाल सिन्हा उर्फ मग्गू ने कॉल और मैसेज के जरिये जान मारने की धमकी भी दी.


मंत्री के वाट्सग्रुप में गलत खबर फैलायी

पीड़िता ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि मंत्री तेजप्रताप के करीबी मिशाल सिन्हा उर्फ मग्गू ने उसका लगातार टार्चर किया. उसने मेरी छवि धूमिल करने के लिए अपने करीबी मंत्री तेजप्रताप यादव के वाट्सएप ग्रुप में ये खबर फैलाई कि मैं शराब पार्टी में डांस करते हुए पकड़ी गई हूं और मुझे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस फर्जी खबर के कारण मुझे काफी तनाव और प्रताड़ना झेलनी पड़ी. 


पुलिस ने मामला दर्ज किया

पीड़िता ने पटना के खाजेकलां थाने में मिशाल सिन्हा उर्फ मग्गू के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. इसके बाद मिशाल सिन्हा के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 342, 354, 35(D), 506 के तहत मामला दर्ज कर किया है. महिला रिपोर्टर ने कहा कि वह मिशाल सिन्हा उर्फ मग्गू को पहले से जानती है. मिशाल सिन्हा भी पहले रिपोर्टर था. इस दौरान दोनों साथ काम करते थे. दोनों के बीच पहले दोस्ती भी रही है. लेकिन इसके बाद मिशाल सिन्हा ने उसका नाजायज फायदा उठाने की कोशिश शुरू कर दी.