ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मंदिर में प्रेमी जोड़े कर रहे थे इश्कबाजी ; मना करने पर महंत को पीटा, VIDEO किया वायरल

GOPALGANJ: मंदिर में प्रेमी जोड़ों को इश्कबाजी से रोकना महंत को महंगा पड़ गया। युवकों ने मिलकर महंत की पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो बना कर युवकों ने अश्लील कमेंट के साथ इसे सोशल मी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

GOPALGANJ: मंदिर में प्रेमी जोड़ों को इश्कबाजी से रोकना महंत को महंगा पड़ गया। युवकों ने मिलकर महंत की पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो बना कर युवकों ने अश्लील कमेंट के साथ इसे सोशल मीडिया में  वायरल भी कर दिया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला गोपालगंज में कुचायकोट प्रखंड के बेलबनवा स्थित ऐतिहासिक हनुमान मंदिर का है।  मंदिर परिसर में इश्कबाजी करने से मना करने पर युवकों ने मंदिर के महंत को जमकर पीटा। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को हनुमान मंदिर दोपहर में कुछ लड़के लड़कियों  के साथ मंदिर में पहुंचे।  पहले तो महंत जयप्रकाश दास से मंदिर खोलने को कहा. जब उन्होनें इन्कार कर दिया तो कैंपस में बगीचा में जाकर बैठ गये। परिसर में लगे गुलाब तोड़कर एक-दूसरे को देने के बाद इश्कबाजी करने लगे। यह देख महंत ने टोका तो जम कर उनकी पिटाई कर दी। महंत ने जब विरोध में तलवार निकाला तो लड़के भाग खड़े हुए।

महंत की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस जांच में सोशल साइट पर अभद्र टिप्पणी करने वाले की मुश्किलें भी बढ़ गयी हैं। घटना तो लेकर स्थानील लोगों में आक्रोश हैं उन्होनें तत्काल कार्रवाई की मांग की है। 


टैग्स