ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरल

मंडल कारा के कैदी ने जेल प्रशासन पर लगाए कई गंभीर आरोप, मारपीट के बाद पैसे भी मांगते हैं जेल कर्मी, कैदी की बिगड़ी तबीयत

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कटिहार मंडल कारा के एक कैदी ने जेल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाया है। उसने कहा है कि जेल कर्मी उनके साथ म

मंडल कारा के कैदी ने जेल प्रशासन पर लगाए कई गंभीर आरोप, मारपीट के बाद पैसे भी मांगते हैं जेल कर्मी, कैदी की बिगड़ी तबीयत
First Bihar
2 मिनट

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कटिहार मंडल कारा के एक कैदी ने जेल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाया है। उसने कहा है कि जेल कर्मी उनके साथ मारपीट करते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि उसे दूसरे राज्य का होने का हवाला देकर पैसे डिमांड करते हैं और इसका विरोध करने पर वे मारपीट पर उतर आते हैं। 



ये आरोप कटिहार मंडल कारा के कैदी कुलदीप सिंह ने जेल प्रशासन पर लगाया है। कुलदीप सिंह पंजाब के गुरुदासपुर का रहने वाला है, जो पिछले ढाई साल से एनडीपीएस एक्ट में कटिहार मंडल कारा में बंद है। लेकिन अब जेल कर्मी उनके साथ मारपीट करते हैं और साथ ही पैसे की भी मांग करते हैं। 



पिछले पंद्रह दिनों से जेल प्रशासन के गलत रवैया के खिलाफ कुलदीप सिंह अनशन पर थे, जहां उसकी हालत बिगड़ने पर उन्हे कटिहार के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुलदीप सिंह की माने तो उसने इंसाफ के लिए कई जगह लेटर भी लिखे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई जवाब नही मिला है। फिलहाल जिस तरह के आरोप उन्होंने जेल प्रशासन पर लगाया है, उससे जाहिर होता है की जेल के भीतरखाने गैरकानूनी काम भी होता है, जिसमे जेलकर्मी की भी संलिप्ता प्रतीत होती है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RATAN KUMAR

FirstBihar संवाददाता