ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

माकपा नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड का खुलासा, जमीन कारोबारी ने करायी थी हत्या, 4 गिरफ्तार

RANCHI: माकपा नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड का खुलासा रांची पुलिस ने कर लिया है। सुभाष मुंडा की हत्या जमीन विवाद में की गयी थी। हत्या में शामिल 4 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार क

माकपा नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड का खुलासा, जमीन कारोबारी ने करायी थी हत्या, 4 गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: माकपा नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड का खुलासा रांची पुलिस ने कर लिया है। सुभाष मुंडा की हत्या जमीन विवाद में की गयी थी। हत्या में शामिल 4 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नगड़ी इलाके के रहने वाले एक जमीन कारोबारी ने माकपा नेता की हत्या करायी थी। 


पुलिस ने बताया कि करोड़ों की जमीन की डील को लेकर विवाद था। यह विवाद जमीन कारोबारी और सुभाष मुंडा के बीच चल रहा था। जमीन के डील को लेकर विवाद इतना गहरा गया कि जमीन कारोबारी ने माकपा नेता की हत्या करवा दी। 


बता दें कि एक सप्ताह पहले नगड़ी थाना के दलादली चौक स्थित पार्टी कार्यालय में घुसकर  सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये थे। इस मामले में एसएसपी ने नगड़ी थानेदार को सस्पेंड कर दिया था। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 26 जुलाई को यह घटना हुई थी। 


घटना के सात दिन बाद रांची पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने शूटर सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक को रांची से बाहर पकड़ा गया वही तीन को इटकी से पकड़ा है। इनके पास से हत्या में इस्तेमाल किये गये हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में इन सभी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।