ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

'सर मुझे छोड़ दीजिए...मत मारिये'...बेरहम टीचर ने क्लास-2 के बच्चे को पेड़ से बांधकर डंडे से पीटा, जान से मारने की धमकी भी दी

Class 2 Student Beaten In Mainpuri: मैनपुरी में क्लास-2 में पढ़ने वाले छात्र की बर्बरता से पिटाई का मामला सामने आया है। पेड़ से बांधकर टीचर ने बच्चे को डंडे से पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

Class 2 Student Beaten In Mainpuri
टीचर ने क्लास-2 के बच्चे को पेड़ से बांधकर डंडे से पीटा
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Class-2 Student Beaten In Mainpuri: यूपी के मैनपुरी से एक शिक्षक की क्रूरता का मामला सामने आया है। घिरोर थाना क्षेत्र के स्वामी अमर स्वरूप नंद जी श्री निहाल सिंह पब्लिक स्कूल में कक्षा-2 के छात्र पुनीत की टीचर ने बेरहमी से पिटाई की है। बच्चे ने बताया कि एक मामूली बात पर शिक्षक ध्रुव कुमार ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। 


आरोप है कि मामूली बात पर शिक्षक ने बच्चे को पेड़ से बांध दिया और डंडे से बेरहमी से पीटा। बच्चा चिल्लाता हा लेकिन टीचर ने अपनी क्रूरता नहीं रोकी। इस मारपीट के कारण बच्चे के शरीर पर चोट के कई निशान पड़ गये हैं। घर लौटने के बाद आठ साल के बच्चे ने अपने परिवार को बताया कि शिक्षक ने उसे धमकी दी है। 


बच्चे ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने कहा है कि अगर उसने किसी को भी मारपीट के बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। बच्चे की बात सुनने के बााद परिजन बच्चे को लेकर थाना पहुंचे। पुलिस ने छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया और शिकायत दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता