ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

महिला कॉलेज की टीचर को आशिक ने जिंदा जलाया, दूसरी जगह शादी सेट होने से था नाराज

MUMBAI : एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे आशिक ने महिला टीचर को जिंदा जला दिया. शिक्षिका महिला कॉलेज में पढ़ाती हैं. ज

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUMBAI : एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे आशिक ने महिला टीचर को जिंदा जला दिया. शिक्षिका महिला कॉलेज में पढ़ाती हैं. जिन्होंने युवक से शादी रचाने से इनकार किया था. जिसके बाद बदमाश शख्स ने महिला टीचर के ऊपर पेट्रोल डालकर माचिस मार दी.


पेट्रोल डालकर जलाया
वारदात महाराष्ट्र के वर्धा जिले की है. जहां हिंगनघाट के नंदोरी चौक में एक महिला टीचर को सिरफिरे आशिक ने पेट्रोल डालकर जला दिया. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित टीचर की उम्र 24 साल बताई जा रही है. जो एक वीमेंस कॉलेज में पिछले 7 महीने से पढ़ाती है. बताया जा रहा है कि सोमवार को सुबह सात बजे नंदोरी चौक पर बदमाश ने पेट्रोल डालकर जला दिया. 


शादीशुदा शख्स से विवाह नहीं करना चाहती थी पीड़िता
आरोपी बदमाश की उम्र  27 साल बताई जा रही है. जो पहले से शादीशुदा है. पीड़िता से उस शख्स ने कई बार प्यार का इज़हार किया लेकिन लड़की ने हां नहीं की. तब गुस्से में आकर युवक ने पीड़िता को पेट्रोल डालकर ज‍िंदा ही जला दिया. इस खौफनाक घटना के बाद आनन-फानन में पीड़िता को इलाज के लिए उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे नागपुर के ऑरेंज सिटी हॉस्प‍िटल में रेफर कर दिया. 


दूसरी जगह शादी तय होने से था नाराज
इस बड़ी वारदात को लेकर हिंगनघाट पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया क‍ि घटना के बाद पुल‍िस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर ल‍िया गया है. आरोपी पीड़िता को चाहता था. आरोपी खुद भी शादीशुदा है. उसकी पीड़िता से जान पहचान थी. वह पीड़िता की शादी कहीं और तय हो जाने से नाराज था ज‍िसके बाद उसने पीड़‍िता को जलाने वाला खौफनाक कदम उठाया.

टैग्स