ब्रेकिंग
पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान

महिला सिपाही से गैंगरेप, फेसबुक फ्रेंड ने बर्थडे पार्टी में बुलाकर किया बलात्कार

DESK : बर्थडे पार्टी में बुलाकर महिला सिपाही से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. गैंगरेप के इस मामले में पुलिस ने पा

महिला सिपाही से गैंगरेप, फेसबुक फ्रेंड ने बर्थडे पार्टी में बुलाकर किया बलात्कार
First Bihar
2 मिनट

DESK : बर्थडे पार्टी में बुलाकर महिला सिपाही से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. गैंगरेप के इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मुख्य आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है. 


घटना मध्य प्रदेश की है. मिली जानकारी के अनुसार, नीमच जिले में 30 वर्षीय महिला सिपाही के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. महिला पुलिस थाने की प्रभारी निरीक्षक अनुराधा गिरवाल ने बताया कि घटना इस महीने के शुरुआत की है. महिला सिपाही ने 13 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी. जांच के बाद मुख्य आरोपी और उसकी मां समेत पांच लोगों के खिलाफ इस सप्ताह मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है. 


बताया जाता है कि पांच महीने पहले महिला सिपाही की पवन नाम के एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी और तब से युवक लगातार महिला के साथ बातचीत कर रहा था. पवन ने महिला को अपने छोटे भाई के जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित किया, जहां महिला के साथ पवन सहित तीन लोगों ने गैंगरेप किया.


पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने बलात्कार का एक वीडियो भी शूट किया और वह उसे वायरल करने की धमकी देता रहता है. पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि मुख्य आरोपी की मां ने भी उसे धमकाया और आरोपी के एक रिश्तेदार ने उसे जान से मारने की धमकी देकर पैसे वसूल करने की भी कोशिश की. पीड़िता नीमच की रहने वाली है और पहले नीमच में ही तैनात थी. अभी वह इंदौर जिजा पुलिस में काम कर रही है. इस मामले पर पुलिस गहराई से जांच कर रही है.