ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पुलिस अघिकारी ने ही महिला सब इंस्पेक्टर का किया था मर्डर, फिर खुद को भी मारी गोली

DELHI : दिल्ली में महिला पुलिस की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही सुलझा ली है. महिला पुलिस अधिकारी की हत्या के इस सनसनीखेज मामले में यह पता चला है कि उसे एक पुलिस

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI  : दिल्ली में महिला पुलिस की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही सुलझा ली है. महिला पुलिस अधिकारी की हत्या के इस सनसनीखेज मामले में यह पता चला है कि उसे एक पुलिस अधिकारी ने ही गोली मारी थी. शनिवार की सुबह हत्या करने वाले पुलिस अधिकारी की भी लाश हरियाणा के करनाल से मिली है.

मिली जानकारी के मुताबिक महिला पुलिस अधिकारी प्रीति अहलावत की हत्या दीपांशु ने की थी. इसके बाद दीपांशु ने खुद को गोली मार ली. हत्या का आरोपी दीपांशु भी महिला के साथ ही दिल्‍ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था. 

बता दें कि शुक्रवार की रात 9:30 बजे पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस थाने में तैनात एसआई प्रीति अहलावत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया था जब प्रीति रोहिणी ईस्‍ट मेट्रो स्‍टेशन से उतर कर पैदल ही अपने घर जा रही थीं. प्रीति को नजदिक से कई गोलियां मारी गई थी. प्रीति 2018 में ही दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई थीं. 

पुलिस अधिकारी की मौत के बाद पुलिस ने तुरंत इसकी जांच शुरू कर दी. सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई. जिसके बाद यह बात सामने आई कि एसआई प्रीति को गोली मारने वाला शख्स भी उनके साथ ही दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर था. पुलिस ने शनिवार की सुबह हत्या के आरोपी इंस्पेक्टर दीपांशु का शव भी हरियाणा के करनाल से बरामद कर लिया है. जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है.