ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पहले प्यार के जाल में फंसाया फिर लिए सात फेरे, शादी के बाद कर दिया बड़ा खेल; लुटेरी दुल्हन की स्टोरी कर देगी हैरान

DESK: पहले झांसा देकर प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी रचा ली। शादी के बाद दुल्हन ने ऐसा खेल खेला कि दूल्हा और उसके परिवार के लोग आज भी थाने के चक्कर लगा रहे हैं। लुटेरी दुल्हन

पहले प्यार के जाल में फंसाया फिर लिए सात फेरे, शादी के बाद कर दिया बड़ा खेल; लुटेरी दुल्हन की स्टोरी कर देगी हैरान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: पहले झांसा देकर प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी रचा ली। शादी के बाद दुल्हन ने ऐसा खेल खेला कि दूल्हा और उसके परिवार के लोग आज भी थाने के चक्कर लगा रहे हैं। लुटेरी दुल्हन की कहानी जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।


दरअसल, मामला मध्य प्रदेश के इंदौर जिले का है, जहां हीरा नगर के रहने वाले शख्स ने अपनी ही पत्नी के ऊपर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करा दिया है। शादी के दो साल बाद महिला घर में रखे गहने और 10 लाख कैश लेकर फरार हो गई है। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लुटेरी दुल्हन को तलाश कर रही है।


हीरा नगर के रहने वाले संदीप शाही ने आवेदन में पुलिस को बताया है कि साल 2022 में उसे एक महिला से प्यार हो गया था। प्यार का सिलसिला आगे बढ़ा और संदीप ने उससे शादी रचा ली। शादी के बाद संदीप महिला के साथ उसके मायके में ही रहने लगा। शादी के बाद महिला ने संदीप से बहुत सारे जेवरात खरीदवाए।


इसके साथ ही साथ अक्सर वह संदीप के पैसे अपने पास रख लेती थी। करीब 10 लाख रुपए उसने अपने पास जमा रखे थे। कुछ महीने साथ रहने बाद महिला ने संदीप से दूरी बना ली और अपने परिवार के लोगों को साथ कहीं और रहने चली गई। जब संदीप ने पैसे और गहने वापस मांगे तो देने से साथ इनकार कर दिया। अब संदीप अपनी लाखों की संपत्ति वापस पाने के लिए थाने के चक्कर काट रहा है।