ब्रेकिंग
पटना के मोकामा में पुराने कुएं से दो नाबालिग लड़कों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका✦अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 20 दिन में तीसरा ईमेल, मुंबई के बैंकों को भी निशाना बनाने की चेतावनी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के स्वागत में बिहटा में बना आलीशान घर, होने वाली सास बोलीं- बहू नहीं, बेटी बनाकर रखूंगी✦Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये✦पटना के मोकामा में पुराने कुएं से दो नाबालिग लड़कों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका✦अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 20 दिन में तीसरा ईमेल, मुंबई के बैंकों को भी निशाना बनाने की चेतावनी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के स्वागत में बिहटा में बना आलीशान घर, होने वाली सास बोलीं- बहू नहीं, बेटी बनाकर रखूंगी✦Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये

महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

NALANDA : नालंदा में दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वहीं मामले की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों का

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : नालंदा में दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वहीं मामले की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों का हुजूम मृतका के घर के बाहर लग गया. मृतका के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है. 


मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. मामले के बारे में बताया जा रहा है कि जब मृतका की शादी हुई थी तब से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज़ के लिए काफी प्रताड़ित करते थे. परिजनों का कहना है कि मृतका ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसके दहेज़ लोभी ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर उसे मौत के घाट उतार दिया है और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फांसी के फंदे से लटका दिया है.


इधर दीपनगर थाने को मामले की सूचना दे दी गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 



रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता