ब्रेकिंग
पटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपर

महिला की संदिग्ध मौत, घर के कमरे में खून से लथपथ मिली डेड बॉडी

SITAMADHI: बिहार में अपराध का ग्राफ का काफी तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन राज्य के अंदर से हत्या, बलात्कार, लूट - पाट की खबरें सामने नहीं आती हो। हाल

महिला की संदिग्ध मौत, घर के कमरे में खून से लथपथ मिली डेड बॉडी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SITAMADHI: बिहार में अपराध का ग्राफ का काफी तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन राज्य के अंदर से हत्या, बलात्कार, लूट - पाट की खबरें सामने नहीं आती हो। हालांकि, अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस महकमे द्वारा हर संभव कोशिश की जा रही है। किसी भी तरह की सुचना मिलने के उपरांत पुलिस द्वारा तुरंत टीम भेजी जा रही है। लेकिन, इसके बाबजूद अपराधी अपने मंसूबों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं।  इसी कड़ी में अब एक घटना बिहार के सीतामढ़ी से निकल कर सामने आ रही है। जहां पुलिस को एक 30 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है। 


दरअसल, बिहार के सीतामढ़ी में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत हो गई है। जिसके बाद इलाके में कोहराम मचा है। यह घटना पुपरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी मोहल्ले का बताया जा रहा है। मृत महिला का नाम सविता देवी बताया जा रहा है जो आनंदपुरी मोहल्ला निवासी रंजीत मित्तल की पत्नीबताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सविता का डेड बॉडी उसके कमरे से खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ है।  इसके शरीर पर धारदार हथियार के निशान है। इसके साथ ही  दोनों कलाई की भी नस कटी हुई है। इसके आलावा पुलिस टीम को महिला के घर के बरामदे से एक ब्लेड भी बरामद हुआ है।  


इधर मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक रंजीत मित्तल क्रिकेट मैच देखने के बाद शाम 6:00 बजे बाजार चले गए देर रात को जब वो अपने आवास के दूसरे मंजिल पर पहुंचे तो देखा कि उनकी पत्नी अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। बताया जाता है कि रंजीत की दूसरी शादी सविता से हुई थी। रंजीत की पहली पत्नी शशि देवी की 2015 में बीमारी से मौत हो थी।  पहली पत्नी से रंजीत को तीन पुत्री तथा 1 पुत्र था। जबकि रंजीत मितल की पत्नी सविता से कोई संतान नहीं था। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। यह हत्या है या फिर आत्महत्या इस मामले में अभी पुलिस द्वारा कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता