ब्रेकिंग
वाराणसी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन; सीएम योगी को लेकर की यह भविष्यवाणी✦विक्रमशिला सेतु से बेली ब्रिज हटाने के फैसले पर रोक की मांग, सांसद ने सीएम सम्राट को लिखा पत्र✦Patna News: GPO गोलंबर के पास पार्किंग होगी महंगी! अक्टूबर से देना होगा पैसा, ऐसे कटेगा टिकट✦बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, दुकान के अंदर दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?✦वाराणसी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन; सीएम योगी को लेकर की यह भविष्यवाणी✦विक्रमशिला सेतु से बेली ब्रिज हटाने के फैसले पर रोक की मांग, सांसद ने सीएम सम्राट को लिखा पत्र✦Patna News: GPO गोलंबर के पास पार्किंग होगी महंगी! अक्टूबर से देना होगा पैसा, ऐसे कटेगा टिकट✦बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, दुकान के अंदर दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?

महिला दारोगा से दुष्कर्म करने वाला हवलदार हुआ फरार, पुलिस कर रही छापेमारी

PATNA : महिला दरोगा से दुष्कर्म का आरोपी हवलदार पुलिस की पकड़ से बाहर हो गया है। पुलिस हवलदार की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है लेकिन अब तक वह पकड़ से बाहर है। मह

महिला दारोगा से दुष्कर्म करने वाला हवलदार हुआ फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
Editor
2 मिनट

PATNA : महिला दरोगा से दुष्कर्म का आरोपी हवलदार पुलिस की पकड़ से बाहर हो गया है। पुलिस हवलदार की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है लेकिन अब तक वह पकड़ से बाहर है। महिला दारोगा के साथ रेप के आरोपी राकेश कुमार सिंह का ठिकाना कॉटिल्या नगर में था पुलिस ने वहां छापेमारी भी की लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक बार-बार हवलदार राकेश कुमार सिंह अपना ठिकाना बदल रहा है। 


आरोपी हवलदार राकेश कुमार सिंह ने अपना मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिया है। पुलिस उसका सही लोकेशन नहीं ले पा रही है। महिला थाने में केस दर्ज होने के एक हफ्ते बाद भी पुलिस राकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, इससे कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। पुलिस अब तक की अभी पता नहीं लगा पाई है कि आरोपी हवलदार कहां तैनात है। पहले उसकी पोस्टिंग सासाराम में थी। महिला थाना की थानेदार कुमारी अंचला के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है लेकिन पुलिस को अभी भी पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। 


आपको बता दें कि महिला दारोगा ने जो शिकायत दर्ज कराई है उसके मुताबिक आरोपी हवलदार राकेश कुमार सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लंबे अरसे तक उसे अपनी गिरफ्त में रखा और उसका यौन शोषण करता रहा। उसे ब्लैकमेल किया गया और मानसिक और आर्थिक रूप से भी प्रताड़ित किया गया। महिला दारोगा का आरोप है कि हवलदार राकेश कुमार सिंह ने उसे सुसाइड के लिए मजबूर किया। अब इन आरोपों के बाद पुलिस ने महिला दरोगा का मेडिकल भी कराया है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है जबकि हवलदार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

टैग्स