ब्रेकिंग
Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Bihar Weather Today : बिहार में अभी बारिश से राहत, लेकिन 13 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम! सुबह कोहरे का अलर्ट, जानिए पटना समेत सभी जिलों का हाल...✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Bihar Weather Today : बिहार में अभी बारिश से राहत, लेकिन 13 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम! सुबह कोहरे का अलर्ट, जानिए पटना समेत सभी जिलों का हाल...✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान

वर्दी पहनकर गाड़ियों से अवैध वसूली कर रहे पांच नकली पुलिसकर्मी अरेस्ट, खुद को बताते थे 2017 बैच का दारोगा

Bihar Crime News: रोहतास के शिवसागर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वर्दी पहनकर एनएच-19 पर वाहनों से कथित अवैध वसूली और लूट की योजना बना रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को 2017 बैच का दारोगा बताते थे।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: रोहतास से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर पखनारी के पास पुलिस की वर्दी पहन कर सड़क से गुजर रही गाड़ियों से अवैध वसूली तथा लूट की योजना बना रहे पांच नकली पुलिस को गिरफ्तार कर लिया है। यह पांचों शातिर पुलिस तथा कमांडो के फुल ड्रेस में थे तथा उनके पास से एक पुलिस लिखी हुई वाहन भी बरामद हुआ है। 



इतना ही नहीं, इन लोगों के पास से दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस भी मिले हैं। इसके अलावा नकली खिलौने वाला असली जैसा दिखने वाला पिस्टल भी बरामद हुआ है। बताया जाता है कि यह लोग रोहतास तथा कैमूर के सीमावर्ती इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर ज्यादातर रात के समय पुलिस की वर्दी पहन कर घूमते थे तथा वाहन चालकों, ट्रक चालकों से वसूली करते थे। 



इसी सूचना पर शिवसागर थाना की पुलिस ने ये कार्रवाई करते हुए रोहतास जिला के तीन तथा कैमूर जिला के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य सरगना प्रवीण सिंह शिवसागर के कोनार का ही रहने वाला है। जबकि दिवाकर कुमार सिंह कैमूर जिला के सवार थाना के अमाव गांव का रहने वाला है। यह दोनों शव इंस्पेक्टर दरोगा का फूल वर्दी पहने हुए था। 



जबकि तीन अपराधी कैमूर के कुदरा का रहने वाला वीरेंद्र कुमार रोहतास जिला के करगहर का रहने वाला इसरार आलम तथा चेनारी के छितराटॉढ का रहने वाला रजनीश कुमार भी कमांडो के ड्रेस में था। पकड़े गए सभी अपराधियों में इसरार आलम तथा दिवाकर कुमार सिंह का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। सासाराम के एसडीपीओ गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने सतर्कता बदलते हुए इन सभी नकली पुलिस को गिरफ्तार किया है। बता दे कि यह लोग अपने आप को 2017 बैच का दरोगा बता रहे थे।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता