ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

महाराष्ट्र के बाद अब यूपी में दो साधुओं की हत्या, भीड़ ने आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले किया

BULANDSHAHR : महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं के साथ मॉब लिंचिंग की घटना के बाद अब उत्तर प्रदेश में 2 साधुओं की हत्या की खबर सामने आई है। बुलंदशहर में 2 साधुओं की हत्या कर दी ग

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

BULANDSHAHR : महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं के साथ मॉब लिंचिंग की घटना के बाद अब उत्तर प्रदेश में 2 साधुओं की हत्या की खबर सामने आई है। बुलंदशहर में 2 साधुओं की हत्या कर दी गई है। घटना पगोना गांव के शिव मंदिर में हुई है। बताया जा रहा है कि बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली में मंदिर के अंदर सोए दो साधुओं की हत्या कर दी गई। 


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर परिसर में सो रहे दोनों साधुओं की हत्या किसी ने धारदार हथियार से कर दी। मंदिर में सोए 55 साल के साधु जगनदास और 35 साल के साधु सेवादास की हत्या की खबर आज सुबह जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो अफरा तफरी मच गई। हंगामे के बीच लोगों में एक शख्स की पकड़कर जबरदस्त तरीके से पिटाई कर दी। ग्रामीणों को शक है कि उसी व्यक्ति ने साधुओं की हत्या की भीड़ ने पिटाई के बाद शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया है। 


आपको याद दिला दें की इसके पहले महाराष्ट्र के पालघर में 16 अप्रैल की रात दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मॉब लिंचिंग की घटना के दौरान पुलिस वहां मौजूद रही लेकिन वह साधुओं की जान नहीं बचा पाई। इस मामले में अब तक 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस घटना के बाद अब उत्तर प्रदेश में 2 साधुओं की हत्या के बाद सनसनी फैल गई है।



टैग्स