ब्रेकिंग
‘बंशीधर और राहुल राज की सदस्यता जानी तय, कोई नहीं बचा सकता’, प्रशांत किशोर का ऐलान✦Bihar Politics : मेरी तरह विधायक बनकर 70 मुकदमे झेलने की ताकत है या नहीं? बेटे के चुनाव लड़ने पर अनंत सिंह का बेबाक जवाब, बोले- फैसला उसी को लेना है✦Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦‘बंशीधर और राहुल राज की सदस्यता जानी तय, कोई नहीं बचा सकता’, प्रशांत किशोर का ऐलान✦Bihar Politics : मेरी तरह विधायक बनकर 70 मुकदमे झेलने की ताकत है या नहीं? बेटे के चुनाव लड़ने पर अनंत सिंह का बेबाक जवाब, बोले- फैसला उसी को लेना है✦Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया

महाबोधि मंदिर परिसर से मिली खाली शराब की बोतलें, पुलिसकर्मी के बैग से भी वाइन बरामद

GAYA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराबी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराबबंदी वाले राज्य में शराब की खाली बोतलें बरामद की गयी है। गया के महाबोधि मंदिर परिसर से शरा

महाबोधि मंदिर परिसर से मिली खाली शराब की बोतलें, पुलिसकर्मी के बैग से भी वाइन बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराबी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराबबंदी वाले राज्य में शराब की खाली बोतलें बरामद की गयी है। गया के महाबोधि मंदिर परिसर से शराब की आधा दर्जन खाली बोतलें मिली है। 


महाबोधि मंदिर में हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था रहती है इसके बावजूद यहां शराब की खाली बोतलें मिलने से हर कोई हैरान है। ये तस्वीरें अब वायरल हो रही है। गया एसएसपी हरप्रीत कौर के नेतृत्व में जब पूरे परिसर की तलाशी ली गयी तब शराब की खाली बोतलें झाड़ी से बरामद किया गया। 


यही नहीं एक पुलिसकर्मी के बैग से भी शराब बरामद किया गया। महाबोधि मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा बीएमपी के हाथों में है। यही कारण है कि यहां आने वाले हरेक व्यक्ति को सघन तलाशी से गुजरना पड़ता है। स्कैनर से हरेक बैग की जांच की जाती है। इसके अलावे वॉच टावर और सीसीटीवी से निगरानी रखी जाती है। 


इसके बावजूद महाबोधि मंदिर परिसर खाली शराब की बोतलें मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करता है। यहां 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी की तैनाती है। जिस जगह पर खाली शराब की बोतलें मिली है उसे चिन्हित कर जांच शुरू कर दी गयी है।    

टैग्स