ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

PFI कनेक्शन पर NIA का एक्शन, दिल्ली एयरपोर्ट से बिहार का एहतेशाम गिरफ्तार, मधुबनी स्थित आवास पर भी छापेमारी

DESK: PFI मामले में मधुबनी निवासी मो. एहतेशाम को दिल्ली एयरपोर्ट से एनआईए की टीम ने गिरफ्तार किया है। एहतेशाम पेशे हे इंजीनियर बताया जा रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट से इसकी गिरफ्तारी के

PFI कनेक्शन पर NIA का एक्शन, दिल्ली एयरपोर्ट से बिहार का एहतेशाम गिरफ्तार, मधुबनी स्थित आवास पर भी छापेमारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: PFI मामले में मधुबनी निवासी मो. एहतेशाम को दिल्ली एयरपोर्ट से एनआईए की टीम ने गिरफ्तार किया है। एहतेशाम पेशे हे इंजीनियर बताया जा रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट से इसकी गिरफ्तारी के बाद एनआईए की दूसरी टीम ने मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत स्थित मकिया गांव में भी छापेमारी की। यहां एहतेशाम का घर है। उसके घर में छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम ने एहतेशाम के पिता और बहन से टीम ने पूछताछ की और घर में रखे कुछ मोबाइल को जब्त किया।


मिली जानकारी के अनुसार एहतेशान को पीएफआई से कनेक्शन को लेकर एनआईए ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है और उसके घर पर भी छापेमारी की गई है। एनआईए की टीम ने उसके पिता उजैर अहमद और बहन मैबिस और आलिया को बेनीपट्टी थाने ले गयी जहां करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गयी।


पूछताछ के बाद एनआईए की टीम वापस चली गयी। बता दें कि इससे पहले इसी गांव में मो. तौसीफ के घर पर भी एनआईए की टीम छापेमारी कर चुकी है हालांकि तौसीफ अभी फरार है। वही रविवार को एहतेशाम ओमान जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा था जिसे एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है। एनआईए की रेड से एहतेशाम के गांव में हड़कंप मच गया। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता