ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, लूटपाट के दौरान वारदात को दिया अंजाम

MADHUBANI : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी बढ़ गई हैं. इस वक्त एक ताजा खबर मधुबनी जिले से सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी है.

अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, लूटपाट के दौरान वारदात को दिया अंजाम
First Bihar
2 मिनट

MADHUBANI : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी बढ़ गई हैं. इस वक्त एक ताजा खबर मधुबनी जिले से सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी है. लूटपाट की घटना के दौरान बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात मधुबनी जिले के खजौली थाना इलाके की है, जहां ठाहर गांव में बेखौफ बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. गोली लगने के कारण स्वर्ण व्यवसायी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.


प्राथमिक इलाज के बाद जख्मी स्वर्ण व्यवसायी को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि लूटपाट की घटना के दौरान बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर इस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.