ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : किशोरी से बलात्कार, जबरदस्ती घर से खींचकर ले गया अपराधी, नाजुक हालत में झाड़ी में फेंककर भागा

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद गंभीर स्थिति में उसे झाड़ी में फ़ेंक देने का मामला सामने आया है. सुबह जब स्थानीय लोगों ने उसे पड़ा देखा तो तुरंत उ

बिहार : किशोरी से बलात्कार, जबरदस्ती घर से खींचकर ले गया अपराधी, नाजुक हालत में झाड़ी में फेंककर भागा
First Bihar
2 मिनट

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद गंभीर स्थिति में उसे झाड़ी में फ़ेंक देने का मामला सामने आया है. सुबह जब स्थानीय लोगों ने उसे पड़ा देखा तो तुरंत उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए मधुबनी रेफर कर दिया है. पीड़िता फिलहाल जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. 


घटना ललमनिया थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है. पीड़िता के पिता के अनुसार, ललमनिया निवासी अमरेश यादव उनकी बेटी को जबदस्ती खींचकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपित पीड़िता को गंभीर स्थिति में झाड़ी फेंककर भाग गया. बेहोश पड़ी पीड़िता को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मधुबनी भेज दिया है. 


मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

टैग्स