ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

मधुबनी में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी जिले से एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर के बाहर नहाने गई थी तभी गांव के ही एक युवक ने उसे अकेली देख

मधुबनी में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने दो युवकों को दबोचा
First Bihar
2 मिनट

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी जिले से एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर के बाहर नहाने गई थी तभी गांव के ही एक युवक ने उसे अकेली देखकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. पीड़िता ने जब हंगामा किया तो वहां परिवार के बाकी लोग पहुंच गए. पीड़िता के परिवार वालों को देखकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया. 


घटना मधुबनी जिले के लौकहा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. परिजनों ने बताया कि वे लोग घर के अंदर थे. बाहर में चापाकल के पास बच्ची स्नान कर रही थी. इस दौरान ही गांव का युवक पहुंच गया और छेड़खानी करने लगा. पीड़िता ने जब हंगामा किया तो वे मौके पर पहुंचे लेकिन परिजनों को बाहर आता देखकर युवक फरार हो गया. परिजनों ने लौकहा थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है.


वहीं घटना के संबंध में लौकहा थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन में दो लोगों के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. मो. सद्दाम और मो. मुर्तुजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 

टैग्स