ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

Madhubani Crime: लोजपा नेता पर फायरिंग के पांचवे दिन उनके सहयोगी की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

MADHUBANI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने अपनी उपस्थिति मधुबनी में दर्ज करायी है।

Madhubani Crime: लोजपा नेता पर फायरिंग के पांचवे दिन उनके सहयोगी की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने अपनी उपस्थिति मधुबनी में दर्ज करायी है। जहां लहरियागंज में लोजपा नेता पप्पू पासवान के सहयोगी अजीत पासवान को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल अजीत कुमार को मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी मौत हो गयी। लोजपा नेता के सहयोगी की गोली मारकर हत्या किये जाने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


गौरतलब है कि बीते सोमवार को राजनगर थाना क्षेत्र के जितवारपुर रोड में लोजपा जिला उपाध्यक्ष पप्पू पासवान पर भी अपराधियों ने गोली चलाई थी। जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे और आज शनिवार की शाम में तकरीबन 8:00 बजे लहरियागंज में पप्पू पासवान के साथी अजीत कुमार पासवान को अपराधियों ने गोली मार दी है। अजीत कुमार पासवान मरर गांव निवासी भोगेंद्र पासवान के पुत्र बताए जाते हैं। 


सदर अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर बिक्रम सिंह ने अजीत कुमार को गोली लगने की बात कही है। घायल अजीत कुमार के कुछ दोस्तों ने बताया कि वो घर जा रहे थे इसी दौरान अपराधियों ने  गोली मार दी। अजीत कुमार को गोली कमर से ऊपर लगी है। जिससे उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गयी। 


बता दें कि मधुबनी जिले में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। एक सप्ताह के भीतर अपराधियों ने दूसरी बार गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। शहर से सटे लहरियागंज में गोली मारकर लोजपा नेता के सहयोगी की हत्या से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना को लेकर रहिका थाना, राजनगर थाना और मधुबनी नगर थाने की पुलिस और पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में लगे हैं। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्र में सघन छानबीन अभियान चला रही है।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट