ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: बदमाशों ने महिला को चाकू से गोदा, भूमि विवाद में वारदात को दिया अंजाम

MADHUBANI: मधुबनी में बदमाशों ने घर के बाहर सो रही महिला को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जमीनी विवाद में इस वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है। गंभीर रूप से घायल मह

बिहार: बदमाशों ने महिला को चाकू से गोदा, भूमि विवाद में वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में बदमाशों ने घर के बाहर सो रही महिला को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जमीनी विवाद में इस वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, भूमि विवाद को लेकर मंगलवार की देर रात नगर निगम सब्जी मंडी में सोई अवस्था में एक वृद्ध महिला को कुछ लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के भौआरा निवासी स्व. किशोरी साह की 60 वर्षीय पत्नी कुमारी देवी के रूप में किया गया है। महिला को गंभीर हालत में परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। 


महिला के सिर गंभीर जख्म है। पीड़ित महिला कुमारी देवी ने बताया कि उसका उसके पड़ोसी से भूमि विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में लंबित है और बीते 25 जून को कोर्ट में तारिख थी। इसी को लेकर कपिलेश्वर साह के बेटे भोला साह और रोहित ने घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव