ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार: मछली कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या, मुहर्रम का जुलूस देखने गया था युवक; थाने के चौकीदार पर मर्डर करने का आरोप

MADHUBANI: मधुबनी में मोहर्रम की जुलूस के दौरान कई जगहों से उपद्रव की खबरें सामने आईं। इतना ही नहीं मोहर्रम का जुलूस देखने गए एक मछली कारोबारी की भी बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या

बिहार: मछली कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या, मुहर्रम का जुलूस देखने गया था युवक; थाने के चौकीदार पर मर्डर करने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में मोहर्रम की जुलूस के दौरान कई जगहों से उपद्रव की खबरें सामने आईं। इतना ही नहीं मोहर्रम का जुलूस देखने गए एक मछली कारोबारी की भी बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। हत्या का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि मधेपुर थाने में तैनात एक चौकीदार पर लगा है।


जानकारी के मुताबिक, मृतक मछली कारोबारी मो. सलीम मोहर्रम का जुलूस देखने की बात कहकर घऱ से निकला था, जहां उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मधेपुर थाना के तैनात  चौकीदार जियाउल लगा है। परिजनों का कहना है कि सलीम की जियाउल से बीते वर्षों से रंजिश चल रही थी और उसी रंजिश को लेकर अकेला पाकर सलीम की हत्या कर दी गई।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मधेपुर थाना के थाना अध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू दलबल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए सदर अस्पताल भेज दिया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 


उधर, एक ही समुदाय के लोगों में जमकर मारपीट भी हुई है जिसमें दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए हैं। राजनगर थाना क्षेत्र के रामपट्टी गौसनगर गांव में ताजिया जुलूस के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमे दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

रिपोर्ट- कुमार गौरव