ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

बिहार: आपसी विवाद सुलझाने पहुंचे बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने कुदाल से काट कर मौत के घाट उतारा

MADHUBANI: मधुबनी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने जाना एक बुजुर्ग शख्स को भारी पड़ गया। मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगों ने कुदाल से काटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस

बिहार: आपसी विवाद सुलझाने पहुंचे बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने कुदाल से काट कर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने जाना एक बुजुर्ग शख्स को भारी पड़ गया। मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगों ने कुदाल से काटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना ललमनियां थाना क्षेत्र के बारापट्टी गांव की है।


मृतक की पहचान बारापट्टी गांव निवासी 68 वर्षीय लखन यादव के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक के पड़ोसी राम उदगार यादव और किसी अन्य व्यक्ति के बीच खेत में पानी बहाने को लेकर झगड़ा शुरू हो गया था। जिसके बाद लखन यादव को विवाद सुलझाने के लिए खेत पर बुलाया गया। मृतक को पंचायत करने के लिए खेत पर पहुंचते ही दोनों पक्षों में और अधिक मारपीट शुरू हो गई।


इस दौरान बीच बचाव करने गए लखन यादव के ऊपर कुदाल से वार कर दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष बिपिन कुमार यादव ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में राम उदगार यादव, उनकी पत्नी हीरा देवी तथा उनकी बेटी चंदन कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव