ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिए

बिहार के बीजेपी नेता की पश्चिम बंगाल में हत्या, मधुबनी के रहने वाले थे राजू झा

DESK: पश्चिम बंगाल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। बीजेपी नेता बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले थे। मृतक की पहचान राजू झा क

बिहार के बीजेपी नेता की पश्चिम बंगाल में हत्या, मधुबनी के रहने वाले थे राजू झा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पश्चिम बंगाल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। बीजेपी नेता बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले थे। मृतक की पहचान राजू झा के रूप में हुई है। जिनकी अपराधियों ने पश्चिम बंगाल में हत्या कर दी है।


हथियारबंद अपराधियों ने दुर्गापुर से हावड़ा जाने के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची बंगाल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की।


 मिली जानकारी के अनुसार मृतक बीजेपी नेता राजू झा के भाई विजय झा मधुबनी के सोनमती पंचायत के मुखिया बताये जा रहे हैं। विजय झा के भाई की पश्चिम बंगाल में हत्या किये जाने की खबर मधुबनी में जब पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही मृतक के गांव में मातम का माहौल हो गया है। मृतक के भाई विजय झा पश्चिम बंगाल के लिए निकल चुके हैं। राजू झा की हत्या क्यों की गयी इसका पता अब तक नहीं चल पाया है। फिलहाल बंगाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी है।