ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

Bihar Crime News: 72 घंटे के भीतर तीन शव मिलने से सनसनी, हत्या की वारदातों से पुलिस पर उठ रहे सवाल

MADHUBANI: मधुबनी में पिछले 72 घंटा के भीतर तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई है। लगातार हो रही हत्या की वारदातों को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। ताजा मामला लदनिया थाना

Bihar Crime News: 72 घंटे के भीतर तीन शव मिलने से सनसनी, हत्या की वारदातों से पुलिस पर उठ रहे सवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में पिछले 72 घंटा के भीतर तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई है। लगातार हो रही हत्या की वारदातों को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। ताजा मामला लदनिया थाना क्षेत्र के पिपराही की है, जहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से बाद हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने हत्या करने के बाद शव को लाकर मुनहरा नदी के किनारे फेंक दिया है।


दरअसल, शनिवार को मुनहरा नदी से करीब 200 मीटर दूर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया व्यक्ति की गला दबाकर हत्या करने का संदेह है। मृतक के सिर पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। शव के पास एक नेपाली नंबर प्लेट की बाइक भी बरामद हुई है, जिससे मृतक के नेपाल का निवासी होने की संभावना जताई जा रही है। 


इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लदनिया थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने घटना पर आक्रोश जताया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां नशीली दवाओं का अवैध कारोबार बढ़ रहा है, जिससे युवा गलत राह पर जा रहे हैं।


थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही ग्रामीणों और दवा व्यवसायियों के बीच बैठक कर इस समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि पिछले 72 घंटा में तीन शव मिलने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार शवों के मिलने के बाद पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव