ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar Crime News: मधुबनी में दिनदहाड़े लूटपाट, पिता-पुत्र को मारी गोली

MADHUBANI: मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां दो अपराधियों ने पिता-पुत्र को गोली मारकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। घटना जयनगर थाना क

Bihar Crime News: मधुबनी में दिनदहाड़े लूटपाट, पिता-पुत्र को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां दो अपराधियों ने पिता-पुत्र को गोली मारकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। घटना जयनगर थाना क्षेत्र के नेपाली रेलवे स्टेशन के पास हुई। 


लूट के बाद बाप-बेटे को मारी गोली

दो अज्ञात अपराधियों ने देवधा थाना क्षेत्र के पिठवा टोला निवासी जय प्रकाश यादव (50 वर्ष) और उनके बेटे चंदन कुमार (35 वर्ष) पर हमला कर दिया। अपराधियों ने चंदन कुमार के पेट में गोली मार दी। घटना के बाद अपराधी रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। 


घायलों को किया गया DMCH रेफर

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले गए। जयनगर थाना पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है। घायलों को पहले अनुमंडल अस्पताल और फिर गंभीर हालत के कारण डीएमसीएच रेफर किया गया है। 


जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। यह घटना मधुबनी जिले में बढ़ते अपराध की ओर इशारा करती है। आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस को इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए ताकि अपराधियों को पकड़ा जा सके।