ब्रेकिंग
पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान

बिहार: बकाया पैसा मांगने पर दे दी सजा-ए-मौत, दबंगों ने पीट-पीटकर ले ली महिला की जान

MADHUBANI: मधुबनी में मजदूरी का बकाया पैसा मांगने पर दबंगों ने एक महिला को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस

बिहार: बकाया पैसा मांगने पर दे दी सजा-ए-मौत, दबंगों ने पीट-पीटकर ले ली महिला की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में मजदूरी का बकाया पैसा मांगने पर दबंगों ने एक महिला को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना लौकहा थाना क्षेत्र के चन्नीपुर गांव की है।


मृतका की पहचान खिलही गांव निवासी मिथिलेश महतो की पत्नी बबिता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चन्नीपुर निवासी स्व. शुभक लाल यादव के बेटे रामबाबू यादव ने खिलही गांव की 10 महिलाओं को एक बीघा जमीन धान की रोपनी के लिए ठेका पर दिया था। रोपनी का काम पूरा होने के बाद महिला मजदूरों की ठेकेदार बबिता देवी रामबाबू यादव के घर पैसे मांगने के लिए गई थी।


पैसे मांगने पर आरोपी रामबाबू आपे से बाहर हो गया और बबिता देवी के सिर पर जोरदार वार कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए खुटौना पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रामबाबू यादव गांव से फरार हो गया है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव