ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का पर्दाफाश, तीन दलाल गिरफ्तार

MADHUBANI: भारत-नेपाल सीमा पर गश्ती के दौरान एसएसबी जवानों ने मानव तस्करी के मामले का खुलासा किया। सीमा स्तंभ संख्या 246 के पास नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे तीन पुरुष और दो महिल

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का पर्दाफाश, तीन दलाल गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: भारत-नेपाल सीमा पर गश्ती के दौरान एसएसबी जवानों ने मानव तस्करी के मामले का खुलासा किया। सीमा स्तंभ संख्या 246 के पास नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे तीन पुरुष और दो महिला को पूछताछ के लिए रोका गया। प्रारंभिक पूछताछ में टालमटोल के बाद सख्ती से पूछताछ की गई तब मानव तस्करी की बात सामने आई। 


एसएसबी जवानों ने सभी को लौकहा बाजार स्थित एसएसबी कैंप में लाया। जहां सहायक कमांडेंट अजीत कुमार ने उनसे गहन पूछताछ की। आरोपियों की पहचान 49 वर्षीय मोहम्मद आजाद आलम, 37 वर्षीय मोहम्मद मुशाहिद, और 44 वर्षीय मोहम्मद तबरेज आलम के रूप में हुई। तीनों पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र के भुतहा गांव के रहने वाले हैं।


एक महिला की उम्र 33 साल और दूसरी की 22 साल है। इन दोनों को बहला-फुसलाकर और लालच देकर कुछ महीने पहले नेपाल ले गए थे। वहां उन्हें कोई काम नहीं दिया गया और एक अन्य देश में ले जाने की साजिश रची गई। महिलाओं के विरोध और वापसी की मांग पर मामला बिगड़ गया। 


शारीरिक शोषण का आरोप

 महिलाओं ने सहायक कमांडेंट को बताया कि नेपाल में रहने के दौरान अन्य लोगों ने जबरन उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उन्हें धमकी दी। एसएसबी ने तीनों पुरुषों और दोनों महिलाओं को लौकहा पुलिस को सौंप दिया। दोनों महिलाओं को झंझारपुर न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए प्रस्तुत किया गया, जहां दफा 183 बीएसए के तहत कार्रवाई की जा रही है।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट..