ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

Bihar News: वर्षों लिव-इन में रहने के बाद गर्लफ्रेंड को धोखा देकर फरार हो गया प्रेमी, बॉयफ्रेंड को ढूंढते हुए हैदराबाद से बिहार पहुंची लड़की

MADHUBANI: मधुबनी में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। पहले फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदली और फिर चार साल तक लिव इन में रहने के बाद प्रेमी गर्लफ्रेंड को झांसा देकर फरार हो गया।

Bihar News: वर्षों लिव-इन में रहने के बाद गर्लफ्रेंड को धोखा देकर फरार हो गया प्रेमी, बॉयफ्रेंड को ढूंढते हुए हैदराबाद से बिहार पहुंची लड़की
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। पहले फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदली और फिर चार साल तक लिव इन में रहने के बाद प्रेमी गर्लफ्रेंड को झांसा देकर फरार हो गया। प्रेमी की शादी की तैयारी की भनक लगते ही प्रेमिका हैदराबाद से बिहार के मधुबनी पहुंच गई।


दरअसल, पूरा मामला बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के समदा गांव की है। गांव से निकलकर युवक शहर में नौकरी करने पहुंचा, जहां फेसबुक के जरिये एक युवती से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रहने लगे इस दौरान लड़की दो बार गर्भवती भी हुई। जिसका लड़के ने गर्भपात करवा दिया। लड़की के मां-बाप, बहन सभी को युवक ने लड़की के साथ शादी करने का भरोसा दिया लेकिन चोरी छिपे लड़की को चकमा देकर शहर से अपने गांव लौट आया।


पीड़ित लड़की ने बताया कि वह स्टेशन पर रहकर लड़के के गांव घर का पता करते हुए बेनीपट्टी पहुंची है। जहां उसने थाने में आवेदन देकर अपनी आपबीती बताई है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। थाना में आवेदन देने के बाद लड़की डीएसपी से भी मिलने पहुंची। पीड़ित लड़की ने बताया कि बेनीपट्टी प्रखंड के समदा गांव के परमेश्वर यादव का पुत्र फूल बाबू यादव हैदराबाद में नौकरी करता था। लड़की बंगाल की रहने वाली है और वह भी हैदराबाद में नौकरी करती थी।


इसी दौरान दोनों का फेसबुक के माध्यम से संपर्क हुआ। दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस दौरान लड़की दो बार गर्भवती हुई जिसका अबोर्शन करवा दिया गया। लड़का अक्सर लड़की के परिवार वालों से मिलता रहा था और शादी करने का वादा करता था। इस बात की जानकारी लड़के के परिजनों को भी थी लेकिन हाल में ही 10 दिसम्बर को लड़की को जानकारी मिली कि उसका प्रेमी फुल बाबू यादव उसे धोखा देकर गांव में शादी रचाने वाला है।


ऐसे में वह ट्रेन पकड कर मधुबनी आ गई। लड़के के घर का पता कि तो बेनीपट्टी पहुंची। लड़की का कहना है कि वह बेनीपट्टी में है इसकी जानकारी लड़के और उसकी दोस्तों को हो चुकी है। ऐसे में फोन कर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। लड़की ने बताया कि उसने बेनीपट्टी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव

Bihar News: वर्षों लिव-इन में रहने के बाद गर्लफ्रेंड… | FirstBihar