ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

स्टेटिक सर्विलांस टीम की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख कैश के साथ युवक को दबोचा

MADHUBANI: बाबूबरही के योगिया चौक के पास बने चेक पोस्ट पर तैनात स्टेटिक सर्विलांस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एक युवक को 4 लाख कैश के साथ पकड़ा है। वो पैसे की डिलीवरी करने

स्टेटिक सर्विलांस टीम की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख कैश के साथ युवक को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI:  बाबूबरही के योगिया चौक के पास बने चेक पोस्ट पर तैनात स्टेटिक सर्विलांस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एक युवक को 4 लाख कैश के साथ पकड़ा है। वो पैसे की डिलीवरी करने लदनियां के खाजेडीह जा रहा था। युवक को डीडीसी कार्यालय भेजा गया है। जहां युवक से पूछताछ की गई। 


कैश के साथ पकड़े गये युवक की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के कमलाबाड़ी गोठ निवासी विश्वनाथ चौधरी के बेटे जितेंद्र कुमार चौधरी के रूप में हुई है। पूछताछ में जितेंद्र चौधरी ने बताया कि वह 3 लाख 95 हजार 500 रुपये लदनियां थाना क्षेत्र के खाजेडीह गांव निवासी गंगा राम चौधरी के घर पहुंचाने के लिए जा रहा था।


 तभी चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका और जब तलाशी ली तब उनके पास से यह पैसा बरामद हुआ। जब जितेंद्र चौधरी ने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया तब उसे उप विकास आयुक्त के कार्यालय भेज दिया गया। डीडीसी कार्यालय में फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।