ब्रेकिंग
ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, तीन घायल; हादसे के बाद परिजनों में पसरा मातम✦सम्राट कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर, PM मोदी के 25 साल के कार्यकाल की CM ने की चर्चा✦लाखों अभ्यर्थियों को झटका... BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट✦नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से SBI ATM काटकर कैश लेकर फरार, वायरल CCTV फुटेज देखिये✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 23 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, तीन घायल; हादसे के बाद परिजनों में पसरा मातम✦सम्राट कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर, PM मोदी के 25 साल के कार्यकाल की CM ने की चर्चा✦लाखों अभ्यर्थियों को झटका... BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट✦नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से SBI ATM काटकर कैश लेकर फरार, वायरल CCTV फुटेज देखिये✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 23 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर

MADHUBANI NEWS: तलाक लेने आए पति-पत्नी के बीच कोर्ट परिसर में जमकर मारपीट, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

MADHUBANI: मधुबनी कोर्ट में तारीख पर आए पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कोर्ट परिसर में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पिटाई से घायल महिला और उसकी मां इलाज के लिए सदर हॉस

MADHUBANI NEWS: तलाक लेने आए पति-पत्नी के बीच कोर्ट परिसर में  जमकर मारपीट, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी कोर्ट में तारीख पर आए पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कोर्ट परिसर में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पिटाई से घायल महिला और उसकी मां इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल पहुंची। जहां दोनों का इलाज शुरू किया गया। 


20 वर्षीय कल्याणी कुमारी ने बताया कि 2017 में उसकी शादी हुई थी। जिसके बाद से पति के साथ कोर्ट में केस चल रहा है। इसलिए वह आज कोर्ट में तारीख पर आई थी। उसी समय नगर थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी महिला के पति रविशंकर चौधरी, देवर रोहित चौधरी और ननद रिंकू देवी सहित अन्य लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें महिला और उसकी मां दोनों को घायल हो गयी। 


वही महिला के पति रविशंकर चौधरी ने बताया कि उसकी पत्नी की तरफ से पहले मारपीट शुरू की गई थी। वो झगड़ा करने के लिए ही आई थी। उसकी मां ने पहले मेरी बहन की पिटाई की। वही महिला की शिकायत पर ननद और देवर को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर दोनों ओर से  नगर थाने में आवेदन दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट

टैग्स