ब्रेकिंग
Bihar News : 360 रुपये में अयोध्या का सफर! सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, बिहार के इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन✦Bihar News : बिहार में बाढ़ से बचाव का मेगा प्लान तैयार! वाल्मीकिनगर से सोनपुर तक गंडक किनारे बनेगी सड़क✦Bihar News : पत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 10 करोड़ की जमीन, पटना में दो फ्लैट; बिहार के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी से बड़ा खुलासा✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦Bihar News : 360 रुपये में अयोध्या का सफर! सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, बिहार के इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन✦Bihar News : बिहार में बाढ़ से बचाव का मेगा प्लान तैयार! वाल्मीकिनगर से सोनपुर तक गंडक किनारे बनेगी सड़क✦Bihar News : पत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 10 करोड़ की जमीन, पटना में दो फ्लैट; बिहार के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी से बड़ा खुलासा✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान

बिहार में बड़ी डकैती: बंदूक की नोक पर परिवार को बनाया बंधक, 60-65 लाख की संपत्ति लूटकर फरार हुए 10 अपराधी

सुपौल में रविवार देर रात करीब 10 हथियारबंद अपराधियों ने सतेंद्र सिंह के घर में घुसकर बंदूक की नोक पर परिवार को बंधक बना लिया। लूटपाट के बाद अपराधी नकदी और जेवरात समेत 60 से 65 लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए।

Bihar Crime News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल जिले में हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। करजाईन थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 में रविवार देर रात करीब 10 अपराधियों ने सतेंद्र सिंह के घर में घुसकर बंदूक की नोक पर परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया। इसके बाद करीब एक घंटे तक लूटपाट की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अपराधी नकदी और कीमती जेवरात समेत करीब 60 से 65 लाख रुपये की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।



जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब एक बजे हथियारबंद अपराधी सतेंद्र सिंह के घर पहुंचे। घर में घुसते ही उन्होंने गृहस्वामी को बंदूक दिखाकर आतंकित कर दिया और लूटपाट शुरू कर दी। अपराधियों ने घर में रखी नकदी और कीमती जेवरात को निशाना बनाया। करीब एक घंटे तक लूटपाट करने के बाद उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए।



इस डकैती में कितनी नकदी और कितने जेवरात लूटे गए हैं, इसका विस्तृत ब्योरा फिलहाल सामने नहीं आया है। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लूटी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 60 से 65 लाख रुपये बताई जा रही है। देर रात हथियार के बल पर हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है।



डकैती की सूचना मिलते ही करजाईन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) पवन कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस वारदात से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है और मामले में वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया जा रहा है। उन्होंने जल्द ही घटना का उद्भेदन करने की बात कही।



करजाईन थाना क्षेत्र में हुई इस बड़ी डकैती ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देर रात घर में घुसकर बंदूक की नोक पर लूटपाट करने और परिवार को बंधक बनाकर फरार होने की घटना से लोग सहमे हुए हैं। स्थानीय लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही डकैती से जुड़े अन्य तथ्यों और अपराधियों की पहचान के बारे में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता