ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Madhubani News: चाकू से गोदकर युवक की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

MADHUBANI: मधुबनी में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। घटना राजनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर बलाट गांव की है। मृतक की पहच

Madhubani News: चाकू से गोदकर युवक की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। घटना राजनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर बलाट गांव की है। मृतक की पहचान खजौली थाना क्षेत्र निवासी राजदेव राम के 24 वर्षीय पुत्र संजय राम के रूप में हुई है।


मृतक के भाई अजय ने बताया की संजय राम दरभंगा में निजी कंपनी की ओर से रेलवे में मजदूरी का काम करता था और 10 अक्टूबर को दुर्गा पूजा में घर के लिए निकला था लेकिन वो घर नहीं पहुंचा। उसका मोबाईल लगातार स्विच ऑफ बता रहा था।


 12 अक्टूबर को परिजनों को पता चला की राजनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर बलाट गांव में झाड़ियों के बीच से उसकी लाश बरामद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों के हवाले किया। बताया जाता है की अपराधियों ने संजय के गर्दन और पेट में चाकू से गोदकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें